जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में 14 से 20 नवंबर तक न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देने और न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के तहत 15 नवंबर को सुबह 9:30 बजे जिला न्यायालय परिसर से मैराथन दौड़ एवं वॉकथॉन का आयोजन होगा। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसका समापन जिला न्यायालय परिसर में होगा। मैराथन के दौरान विभिन्न स्थानों पर रुककर विधिक सहायता योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। वहीं 19 नवंबर को शाम 5 बजे जिला न्यायालय परिसर से बाइक एवं साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस जिला न्यायालय परिसर पहुंचेगी। इसके साथ ही 14 से 20 नवंबर तक प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता एवं विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।