मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भोपाल के निर्देशानुसार 20 नवम्बर 2026 को देवउठनी ग्यारस एवं इसके पश्चात् भी विवाह मुहूर्त अत्यधिक होने से बाल विवाह होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए, जिले में बाल विवाह की रोकथाम हेतु प्रभावी व्यवस्था की गई है।
इन अवसरों पर एवं पूरे वर्ष बाल विवाह की शिकायतें प्राप्त करने के लिये वन स्टॉप सेंटर जिला आगर मालवा (म.प्र.) को जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम पर शिकायत हेतु प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर आगर मालवा के मोबाईल नम्बर 9165691556, तथा वन स्टॉप सेंटर के दूरभाष क्रमांक 181 एवं केस वर्कर वन स्टॉप सेंटर के मोबाईल नम्बर 9340395586 पर संपर्क किया जा सकता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।



