चित्रकूट में 25 से 27 अक्टूबर तक शरदोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कृषि और स्थानीय स्व सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई हैं। मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व सहायता समूहों के स्टाल का नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत सपना त्रिपाठी के द्वारा निर्मित आजीविका उत्पादों का अवलोकन कर स्व सहायता समूहों के उत्पाद क्रय किये गए। राज्यमंत्री द्वारा समूह की दीदियों से सामग्री खरीदी गई। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा समूहों के उत्पाद का अवलोकन कर उनको और बेहतर तथा ज्यादा मात्रा में उत्पाद बनाने के सुझाव दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह द्वारा भी बने हुए उत्पादों का स्वाद लिया गया। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सपना त्रिपाठी द्वारा सभी समूहों के उत्पादों की विस्तृत जानकारी ली गई उनको और अधिक सफाई लाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर उपस्थित सभी कर्मचारियों को स्व सहायता समूहों के उत्पाद खरीदने हेतु प्रोत्साहित किया गया।