मंगलवार 20 अक्टूबर को तीन पत्ती चौक से हनुमानताल तक निकाले जाने वाले दशहरा एवं दुर्गा प्रतिमा चल समारोह के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने जिला प्रशासन द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। इस बारे में जारी आदेश के मुताबिक तहसीलदार आधारताल वीर बहादुर सिंह चल समारोह के आगे, प्रभारी तहसीलदार गोरखपुर विकासचंद जैन चल समारोह के मध्य तथा तहसीलदार रांझी सुश्री सारिका रावत चल समारोह के पीछे कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। ये अधिकारी प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर भी सतत निगरानी भी रखेंगे।