शहर
ललपुर में शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
राजस्व, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आज सोमवार को गोरखपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम ललपुर में 0.110 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कलेक्टर गाइड लाईन के मुताबिक अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये बताई गई है।















