राजधानी भोपाल में आज पूरे दिन बादल छाए रहे और शाम को जोरदार बारिश हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा सहित कई संभागों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रायसेन, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, सतना सहित कई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।