सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीनागंज में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 480 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया तथा परीक्षण के दौरान चिन्हित बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती प्रियंका पेंची द्वारा दृष्टि संबंधी समस्या से चिन्हित 20 बच्चों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। चश्मे प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।