मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर 2026 को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 12:55 बजे रहली विधानसभा क्षेत्र के मोहली हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 1:20 बजे मोहली हेलीपैड से कार द्वारा वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे। यहां वे वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीता रिलीज कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2:45 बजे कार द्वारा मोहली हेलीपैड पहुंचेंगे और दोपहर 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।



