भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सेवा शिविर (पुरी रथयात्रा), ओडिशा का आयोजन 14 से 19 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित सेवा शिविर में मध्यप्रदेश को प्राप्त आवंटन के अंतर्गत 4 रोवर $ 1 रोवर लीडर तथा 4 रेंजर, कुल 9 सदस्यों का दल सहभागिता करेगा।

इसीक्रम में टीकमगढ़ जिले से चयनित रोवर-रेंजर प्रतिभागी रात्रि 2 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन से पुरी (ओडिशा) के लिए उत्साह एवं सेवा भावना के साथ रवाना हुए। प्रस्थान के अवसर पर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश एवं टीकमगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सेवा, अनुशासन और स्काउट-गाइड के आदर्शों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

शिविर के दौरान प्रतिभागी विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सेवा, भीड़ प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता, जनसहयोग एवं विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।