म हिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 11 से 15 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य महिला और बालिकाओं को सशक्त बनाना है।
इसी कड़ी में परियोजना सिवनी मालवा द्वारा शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 15 दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
खेल, शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से आयोजित इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर रोशनी राजपूत (ब्लैक बेल्ट होल्डर, नेशनल-इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट, फिजिकल एजुकेशन कोच) द्वारा 50 बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती आसमा खान और शिक्षा विभाग से चेतन पीपलोदे उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में प्रतिदिन बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जाएंगे।





