मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारतीय हॉकी फेडरेशन के सचिव श्री भोलानाथ सिंह ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्री सिंह ने हॉकी स्टिक तथा विशेष जर्सी भेंट की। जर्सी पर, एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों के हस्ताक्षर और नाम अंकित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें प्रदेश में खेल प्रोत्साहन के लिए संचालित योजनाओं और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।
भोपाल से और
और →यह भी पढ़ें
और →खेल एवं युवा कल्याण
जिला स्तरीय युवा उत्सव 31 अक्टूबर को जवाहर नवोदय विद्यालय में होगा आयोजित
अलीराजपुर
खेल एवं युवा कल्याण
जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर
सीधी



