राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती मीना बड़ाई एवं जनपद सदस्य श्री मनीष भिमटे ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाकर किया।कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालाघाट के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आयुषी राउत के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री अनिल कुकड़े एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मैनेजर श्री संतोष सोनेकर सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आयुषी राउत ने बताया कि अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एल्बेंडाजोल की खुराक दी जा रही है।

खास बातें

  • जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकता है।
  • नियमित रूप से कृमिनाशक दवा का सेवन संक्रमण को नियंत्रित करने और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य में सहायक है।

स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग के समन्वय से क्षेत्र के शासकीय एवं निजी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं अन्य मैदानी अमले को आवश्यक प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान दवा सेवन से छूटे बच्चों को भी निर्धारित व्यवस्था के तहत कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराई जाएगी।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकता है। नियमित रूप से कृमिनाशक दवा का सेवन संक्रमण को नियंत्रित करने और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य में सहायक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पात्र बच्चों को अभियान के तहत कृमिनाशक दवा अवश्य दिलाएं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।