म ध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अन्नदाता किसानों को सिंचाई सहित कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
रबी वर्ष 2026-27 में नहरों से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने के पूर्व कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर नर्मदापुरम जिले में नहरों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नहरों की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
खास बातें
- अभियान के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नहरों की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
- अभियान के दौरान नहरों में जमा गाद एवं खरपतवार को हटाने के साथ अतिक्रमण की सफाई और आवश्यकतानुसार नहरों के गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य नहरों में जल प्रवाह को सुचारू बनाए रखना और सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी किसानों के खेतों तक समय पर पहुंचाना है।
अभियान के दौरान नहरों में जमा गाद एवं खरपतवार को हटाने के साथ अतिक्रमण की सफाई और आवश्यकतानुसार नहरों के गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नहरों में जल प्रवाह को सुचारू बनाए रखना और सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी किसानों के खेतों तक समय पर पहुंचाना है।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रबी सिंचाई प्रारंभ होने से पूर्व जिले की समस्त संबंधित नहरों की साफ-सफाई का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि नहरों में किसी प्रकार की रुकावट न रहे, जिससे किसानों को सिंचाई के दौरान पानी की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।






