कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं किसानों को योजना की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में जागरूकता रथ को रवाना किया। इस रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि तथा प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में मिलने वाले बीमा संरक्षण की जानकारी दी जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं। कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम कृषि विभाग कार्यालय, बैंक अथवा संबंधित सेवा केंद्र से संपर्क करें।इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।







