कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने शुक्रवार को ग्राम आवर पहुंचकर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मिट्टी के खिलौने एवं अन्य हस्तनिर्मित उत्पादों को देखा। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को इन उत्पादों के बेहतर विपणन एवं ब्रांडिंग की व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया, जिससे उन्हें उचित बाजार एवं अच्छी आय प्राप्त हो सके।

कलेक्टर ने आजीविका मिशन की लखपति दीदियों से चर्चा कर उनके द्वारा संचालित स्वरोजगार गतिविधियों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एस. सोलंकी, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, डिप्टी कलेक्टर श्री कमल मंडलोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

कलेक्टर ने ग्राम ढोंटी में किसान ब्रज मोहन के खेत पर नई वैरायटी की सब्जी खेती का किया अवलोकन

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने आगर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम ढोटी में किसान बृजमोहन माली के खेत पर पहुंचकर उनके द्वारा लगभग तीन बीघा में की जा रही कद्दू और अन्य सब्जियों की खेती का अवलोकन किया और किसान को सब्जियों की खेती से हो रही है आय तथा पैदा की जा रही सब्जियों के लिए उपलब्ध बाजार आदि के बारे में विस्तार से चर्चा कर जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर श्री मीना ने जिले के अन्य किसानों को भी सब्जियों और फूलों की खेती के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के निर्देश उपसंचालक अर्जुन सिंह राजपूत को दिए।