मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग एवं संबंधित निर्देशों के पालन में जनजातीय गौरव दिवस एवं रिफॉर्म्स उत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा यह गतिविधि संपन्न कराई गई। उल्लेखनीय है कि जनजातीय गौरव दिवस एवं रिफॉर्म्स उत्सव के अंतर्गत 22 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश तुमडाम, महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कीर्ति सलामे, डॉ. एल.एल. राऊत, श्री पवन कुमार कोडापे, श्री भोजराज कराले, श्री मनोज खुरसंगे, श्री नयन साहारे, श्री संजय उईके सहित महाविद्यालयीन स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।