सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा भाषण प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अशोकनगर जिले की विकासखंड मुंगावली के सेंट मीरा स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा श्रीजी मिश्रा को पुरस्कृत किया गया।
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने छात्रा श्रीजी मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी इसी तरह अपनी प्रतिभा का निरंतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी मधु शर्मा,डीपीसी राहुल शर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगावली श्यामबिहारी शर्मा तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की।






