महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र सेजावाड़ा, तहसील चंद्रशेखर आजाद नगर में स्थित दो औद्योगिक भूखंडों के आवंटन हेतु एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए गए हैं। इनमें प्लॉट क्रमांक 06 (858 वर्गमीटर) एवं प्लॉट क्रमांक 33 (1866 वर्गमीटर) शामिल हैं।
इच्छुक आवेदक 1 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से 15 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक विभागीय पोर्टल mpmsme.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक भूखंड के लिए 5 हजार रुपये आवेदन शुल्क तथा आवेदित भूमि की प्रचलित प्रब्याजी की 25 प्रतिशत अग्रिम राशि ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। भूखंडों का आवंटन एमएसएमई औद्योगिक भूमि एवं भवन आवंटन तथा प्रबंधन नियम 2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।
