भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) अंतर्गत State Action Plan 2026-27 के तहत जिला सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा वरिष्ठजनों के सर्वांगीण कल्याण के लिए होलिस्टिक वेल-बीइंग, संवेदनशीलता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में आयुष विभाग के सहयोग से वरिष्ठजनों को उनकी आयु एवं स्वास्थ्य के अनुरूप योगासन, सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम एवं श्वसन अभ्यास कराया गया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने प्राथमिक उपचार, पोषण, सामान्य बीमारियों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए CPR प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया एवं वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में संतुलित एवं पौष्टिक आहार, ऋतुचर्या, सकारात्मक सोच तथा सामाजिक सहभागिता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इसका उद्देश्य वरिष्ठजनों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उन्हें सम्मानजनक एवं सक्रिय जीवन के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में डॉ. वरुण सराफ, डॉ. हितेश सोलंकी, डॉ. संतोष सोलंकी, डॉ. अमित अजनार एवं डॉ. अनिल उपस्थित रहे तथा सक्रिय सहभागिता की।