प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 6 अक्टूबर 2026 को सेवा सेतु अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के लिए विशेष तकनीकी शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के मार्गदर्शन में किया गया।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देना तथा आवेदन प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी समस्याओं के प्रति जागरूक करना था।शिविर में छात्रवृत्ति विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. आर.एन. झारिया एवं सहायक नोडल अधिकारी प्रो. के.एल. अहिरवार ने विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, आवास योजना, गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना एवं नेशनल स्कॉलरशिप सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।

खास बातें

  • पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए एमपीटास पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीकरण और नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ओटीआर पंजीकरण की प्रक्रिया भी समझाई गई।
  • शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और आवेदन प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करने के लिए मार्गदर्शन मिला।

उन्होंने विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा का पालन करने की समझाइश दी।कंप्यूटर ऑपरेटर श्री दीपक कनौजिया ने ऑनलाइन आवेदन भरने के दौरान ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अपना बैंक खाता खुलवाकर उसे आधार से लिंक कराना चाहिए तथा डीबीटी के लिए एनपीसीआई मैपिंग सुनिश्चित करनी चाहिए।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए एमपीटास पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीकरण और नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ओटीआर पंजीकरण की प्रक्रिया भी समझाई गई। साथ ही आवेदन में स्वयं का मोबाइल नंबर दर्ज करने और निर्धारित अवधि तक वैध आय प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई।कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. सरिता खोब्रागड़े, संयोजक डॉ. आशा गोहे, महाविद्यालयीन स्टाफ तथा प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और आवेदन प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करने के लिए मार्गदर्शन मिला।