शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया वृक्षारोपण
निवाड़ी, 13 जुलाई 2026। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
खास बातें
- कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
- कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
- अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेन्द्र आरोलिया ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एनएसएस के जिला समन्वयक श्री संतोष रजक, डॉ ऋषिकेश राजपूत, श्री अशोक अहिरवार एवं बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।




