मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत रविवार 12 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित की गई।
आगर-मालवा जिले की 1 लाख 13 हजार 730 हितग्राही बहनों के बैंक खातों में कुल 16 करोड़ 73 लाख 81 हजार 200 रुपये की राशि सफलतापूर्वक जमा की गई।
भिंड जिले के लहार से मुख्यमंत्री लाडली बहनों के खातों में राशि अंतरण कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी जिले में दिखाया ।
इस अवसर पर हितग्राही बहनें, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में जिले में यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।






