युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था,जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में 09 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक युवा संगम रोजगार मेला शासकीय महाविद्यालय सोयतकलां में आयोजित किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में विभिन्न सेक्टर की कंपनियां,फील्ड ऑफिसर, ब्रांच मैनेजर, बीमा अभिकर्ता, प्लम्बर, सिक्युरिटी गार्ड, टेलीकॉलर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, ट्रेनिंग, मोबिलाइजर मार्केटिंग प्रशिक्षण, मशीन ऑपरेटर, फार्मा सेल्स एक्जीक्यूटिव आदि रिक्त पदों पर भर्ती करेगी जावेगी। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार संबंधी जानकारी भी दी जावेगी।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास, डिप्लोमा/डिग्री, स्नातक/स्नातकोत्तर आदि आवेदक, उम्र 18 से 40 वर्ष तक है जिले के इच्छुक युवा रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लिंकforms.gle/HheCXU3VKS1yeeB58 पर ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है।