आगामी सिंहस्थ-2028 के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी ने गुरुवार को नलखेड़ा के समीप बोरखेडी सलोकी और लालूखेड़ी के मध्य प्रस्तावित होल्डिंग एरिया के लिए चिन्हित भूमि का मौके पर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की दृष्टि से भूमि की उपयुक्तता का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि,सिंहस्थ-2028 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध करवाने की सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए।