जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, नई दिल्ली द्वारा आनुवंशिक संसाधनों की उपयोगिता एवं संरक्षण पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान ने किया।
सांसद श्रीमती चौहान ने कहा कि आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण एवं उपयोगिता की समझ से किसानों की आजीविका सुदृढ़ होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।
खास बातें
- सांसद श्रीमती चौहान ने कहा कि आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण एवं उपयोगिता की समझ से किसानों की आजीविका सुदृढ़ होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
- कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं किसानों ने सहभागिता की।
- दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन 240 तथा दूसरे दिन 108 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया।
ब्यूरो के डॉ. दिनेश प्रसाद सेमवाल ने स्थानीय एवं पारंपरिक बीजों के संरक्षण के महत्व की जानकारी देते हुए पुराने बीजों को सहेजने पर जोर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. राकेश यादव ने पारंपरिक बीज संरक्षण में बुजुर्गों के अनुभवों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं किसानों ने सहभागिता की।
दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन 240 तथा दूसरे दिन 108 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया।