सचिव, कृषि उपज मंडी समिति आलीराजपुर ने बताया कि मंडी प्रांगण में 28 अक्टूबर 2026 से प्रातः 11:30 बजे कृषि उपज का क्रय-विक्रय (नीलामी कार्य) नियमित रूप से प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने जिले के किसान बंधुओं से अपील की है कि वे अपनी कृषि उपज अनाज, दलहन, तिलहन, कपास एवं वन उपज मंडी प्रांगण में लाकर नीलामी के माध्यम से विक्रय करें, ताकि उन्हें अपनी उपज का प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य प्राप्त हो सके। साथ ही समस्त अनुज्ञप्तिधारी क्रेता व्यापारियों से निर्धारित समय पर मंडी प्रांगण में उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने का अनुरोध किया गया है।