कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने निर्देश दिए कि आगामी ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित पेयजल समस्या के निराकरण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत जिला एवं खण्ड स्तर पर पेयजल व्यवस्था नियंत्रण प्रकोष्ठ (कंट्रोल रूम) का गठन किया गया है। जिले के ग्रामीण जन हैंडपंप बंद होने या किसी भी तरह से पेयजल संबंधित समस्या एवं शिकायत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को दर्ज कर सकते है। पेयजल से संबंधित शिकायतों का जिला एवं खण्ड स्तर पर ही निराकरण किया जाएगा।
कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने बताया कि जिला स्तर पर नियंत्रण प्रकोष्ठ श्री विष्णु मुजाल्दे, उपयंत्री, मो.नं. 7000301114, श्रीमती प्रीति मुजाल्दे उपयंत्री मो.नं. 8827492747, श्री जागरसिंह चमेलका जिला सलाहकार मो.नं. 7049712556 एवं श्री मंशाराम चौहान जिला सलाहकार मो.नं. 9009722645 को दायित्व सौंपा गया है।
विकासखण्ड स्तर पर नियंत्रण प्रकोष्ठ के तहत अलीराजपुर सुश्री रूपा चौहान उपयंत्री मो.नं 6260723497,श्री पंकज राठौड वि. खण्ड समन्वयक मो.नं 9993993979, सोण्डवा श्रीमती दिपमाला जमरा विकासखंड समन्वयक मो.नं 7389890401, श्री गुलाब सिंह बारिया हैंडपंप तकनीशियन मो.नं.9406810572, जोबट श्रीमती मनीषा चौहान उपयंत्री मो.नं 8827710992,श्री प्रेमसिंह कलेश विकासखंड समन्वयक मो.नं 9407509766,उदयगढ़ श्री सचिन जमरा विकासखंड समन्वयक मो.नं 9630424932,श्री दिनेश कुमार पाटीदार हैंडपंप टेक्नीशियन मो.नं 9424862166, च.शे.आ.नगर श्री राकेश भाबोर उपयंत्री मो.नं 6269281150, श्री वेस्ता भयडिया मैकेनिक ग्रेड-3 मो.नं 7987683686,कट्ठीवाड़ा श्रीमती उषा ओहरिया उपयंत्री मो.नं 7970032956, श्री मोहन डामोर, मैकेनिक ग्रेड-3 मो.नं 7354234979 आदि को पेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु शिकायते दर्ज करवा सकते है।

