उदयगढ़ विकासखंड के ग्राम भांडाखापर निवासी श्रीमती सन्तु मुझाल्दा का परिवार पहले झोपड़ी में रहती थी। रोजगार के लिए परिवार के सदस्यों को गुजरात और राजस्थान पलायन करना पड़ता था। शौचालय निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का मकान मिलने से परिवार की स्थिति में सुधार आया है। अब उन्हें सुरक्षित आवास और स्वच्छ वातावरण मिला है। बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। श्रीमती सन्तु मुझाल्दा ने शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
खेल एवं युवा कल्याण


