वन नेशनल वन कार्ड योजना का लाभ मिलने से परिवार का पालन-पोषण करने में आसानी होती है। मैं योजना का लाभ मिलने पर बहुत खुश हूं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देती हूं। ऐसा कहना है टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत कैलपुरा निवासी श्रीमती रामसखी सेन का। श्रीमती रामसखी ने बताया कि वन नेशनल वन कार्ड योजना से देश के किसी भी स्थान पर राशन आसानी से मिल जाता है। उन्होंने बताया कि पहले मजूदरी के कार्य से बाहर जाने पर राशन न मिलने पर परिवार का पालन-पोषण करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। वन नेशनल वन कार्ड योजना से राशन आसानी से मिल रहा हैै। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देती हूं।
सफलता की कहानी



