कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के मान से निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन 2 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 12 नवंबर को होगा। दावे एवं आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। इनका निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने संबंधित अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।



