नगर परिषद बड़गांव धसान निवासी श्री अरबाज खान के जीवन में वरदान साबित हुई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना। श्री अरबाज खान ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेकर स्वयं का व्यवसाय स्थापित किया। श्री अरबाज खान ने बताया कि कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से 50 हजार रूपये का लोन लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित किया गया है, जिससे मेरा व्यापार ठीक चल रहा है। इसके लिये मैं अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देती हूं।