जिले में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के अंतर्गत यातायात निरीक्षक श्री मनीष चौहान शासकीय ईएफए क्रमांक-01 उमावि, अशोकनगर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में श्री चौहान ने अपने सारगर्भित व्याख्यान में कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की शपथ ली तथा समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
सरकारी योजनाएं
यातायात निरीक्षक ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

बीचोबीच डेस्क · अशोकनगर · 24 जुलाई 2026 · 1 मिनट
अशोकनगर से और
और →यह भी पढ़ें
और →सरकारी योजनाएं
"कहानी बदलाव की" पीएम स्वनिधि योजना का मिला साथ, तो शहरवासियों तक पहुंचा श्री मनोज के हाथों का स्वाद
छिंदवाड़ा


मुख्यमंत्री
देश में म.प्र. ही एकमात्र पहला राज्य है, जहां 17 सितम्बर से स्वामित्व योजना के तहत् 50 लाख हितग्राहियों के भू-अधिकार अभिलेख की रजिस्ट्री होगी- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आगर मालवा



