राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले को शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुई है। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून 2026 तक संचालित किया गया। इस अभियान के तहत जिले के 01 लाख 57 हजार 161 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने के लक्ष्य के विरुद्ध 01 लाख 57 हजार 236 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.जयकृत सिंह ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष श्री साकेत मालवीय के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉ. अलका त्रिवेदी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक शत प्रतिशत उपलब्धि के साथ संपन्न हुआ।
खास बातें
- कार्यकर्ता, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी विभागों को पूर्ण सहयोग रहा।
- सभी के समर्पण अनुशासन और टीम भावना से ही यह उपलब्धि संभव हुई है।
अभियान के दौरान प्रत्येक पोलियो बूथ तक समय पर वैक्सीन एवं आवश्यक सामग्री पहुंचाने,माइक्रोप्लान के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा उसके बाद लगातार दो दिनों तक घर-घर जाकर जन्म से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को दो बूंद जिंदगी की पोलियों की खुराक पिलाई गई। इस कार्य में जिला स्वास्थ्य समिति की समस्त टीम अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा
कार्यकर्ता, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी विभागों को पूर्ण सहयोग रहा। सभी के समर्पण अनुशासन और टीम भावना से ही यह उपलब्धि संभव हुई है।






