शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिंधी खोदरी बालकुआं जनशिक्षा केंद्र तलवाड़ा बुजुर्ग में गुरु पूर्णिमा पर्व शाला स्तर पर मनाया गया। इस दौरान शाला में अध्यनरत बच्चों की माताओ को शाला में बुलाकर बच्चों द्वारा हार माला से स्वागत था सम्मान किया गया, क्योंकि माता ही प्रत्येक बच्चे की प्रथम गुरु होती है।
शाला में उपस्थित बच्चों द्वारा अपने गुरुजनों तथा प्रथम गुरु माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया स इसी अवसर पर प्रधान पाठक नेहा दुबे द्वारा माताओ को बच्चों को अच्छे संस्कार तथा प्रकृति के प्रति जागरूक करने हेतु कहा गया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन श्री रविंद्र चौहान माध्यमिक शिक्षक द्वारा किया गया स बालिका जिज्ञासा कन्नौज ( कक्षा सातवीं ) द्वारा भाषण देकर गुरु महिमा का बखान किया गया।
खास बातें
- शिक्षक श्री कैलाश खन्ना तथा श्रीमती हंसा अलावा द्वारा शाला की ओर से लाए गए जामुन, आम, जाम, सीताफल, रामफल, आवला आदि फलदार पौधे माताओ को वितरित कर तथा रोपण किया गया।
- सुश्री नेहा दुबे द्वारा माताओ को संदेश दिया कि जैसे आपने अपने बच्चों का लालन पालन किया इन पौधों को भी सुरक्षा के साथ बड़ा करें,क्योंकि वृक्ष है तो जीवन है।
शिक्षक श्री कैलाश खन्ना तथा श्रीमती हंसा अलावा द्वारा शाला की ओर से लाए गए जामुन, आम, जाम, सीताफल, रामफल, आवला आदि फलदार पौधे माताओ को वितरित कर तथा रोपण किया गया। सुश्री नेहा दुबे द्वारा माताओ को संदेश दिया कि जैसे आपने अपने बच्चों का लालन पालन किया इन पौधों को भी सुरक्षा के साथ बड़ा करें,क्योंकि वृक्ष है तो जीवन है।







