मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को उद्यमी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार और विनिर्माण इकाइयों की स्थापना के लिए आसान ऋण एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।

बड़वानी जिले के युवा श्री ज्ञानसिंह रावत ने इस योजना का लाभ उठाकर एक मिसाल कायम की है और साबित कर दिया है कि पक्के इरादों से सफलता की हर मंजिल हासिल की जा सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों और बेहतर आजीविका की तलाश के बीच श्री ज्ञानसिंह रावत को जब मध्य प्रदेश शासन की भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने आगे बढ़कर इसका लाभ उठाने का मन बनाया।

खास बातें

  • बड़वानी जिले के युवा श्री ज्ञानसिंह रावत ने इस योजना का लाभ उठाकर एक मिसाल कायम की है और साबित कर दिया है कि पक्के इरादों से सफलता की हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
  • आज इस व्यवसाय से उनकी आय का एक सुदृढ़ और नियमित स्रोत बन गया है, जिससे उनका परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आया है।
  • युवाओं के लिए प्रेरणा बने श्री ज्ञानसिंह श्री ज्ञान सिंह रावत की यह सफलता आज जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

उन्होंने स्वरोजगार के रूप में मिनी लोडिंग ऑटो क्रय करने के लिए आवेदन किया, जिस पर बैंक द्वारा कुल 2 लाख 80 हजार रुपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई। इस वित्तीय सहायता से श्री रावत ने अपना मिनी लोडिंग ऑटो खरीदा और उसका सफलतापूर्वक संचालन शुरू किया।

आज इस व्यवसाय से उनकी आय का एक सुदृढ़ और नियमित स्रोत बन गया है, जिससे उनका परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आया है। क्या है भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना शासन की इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार, विनिर्माण और सेवा इकाइयों की स्थापना के लिए आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराना है।

इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को बैंक ऋण पर 5 प्रतिशत प्रति वर्ष तक का ब्याज अनुदान (सब्सिडी) शासन द्वारा प्रदान किया जाता है, जिससे ऋण चुकाने का वित्तीय बोझ काफी हद तक कम हो जाता है। युवाओं के लिए प्रेरणा बने श्री ज्ञानसिंह श्री ज्ञान सिंह रावत की यह सफलता आज जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

उनकी यह कहानी दर्शाती है कि शासन की योजनाओं का सही समय पर लाभ उठाकर अपनी मेहनत के दम पर आत्मनिर्भर बना जा सकता है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक युवा ऑनलाइन माध्यम से samast पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।