हरदा जिले के पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार 27 से 29 जुलाई तक क्षेत्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति के 9 संकुलों में से खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन कर 14, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग की 5 क्षेत्र स्तरीय टीमें भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, कटनी व जबलपुर क्षेत्र से तैयार की गयी है।
प्रत्येक टीम से तीनों आयु वर्ग से चयनित 10-10 खिलाडियों कुल 150 खिलाड़ियों ने अपने 12 मार्ग रक्षक शिक्षकों के साथ 26 जुलाई को विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करायी। पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में प्रभारी प्राचार्य श्री पी.पी. मिश्रा ने सोमवार को खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर व टॉस करके 19 वर्ष आयु वर्ग में क्षेत्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
खास बातें
- प्रत्येक टीम से तीनों आयु वर्ग से चयनित 10-10 खिलाडियों कुल 150 खिलाड़ियों ने अपने 12 मार्ग रक्षक शिक्षकों के साथ 26 जुलाई को विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करायी।
- प्रतियोगिता में सभी वर्ग के खिलाडियों ने अदम्य स्फूर्ति, गति, चपलता, डाइविंग, रनिंग तथा खेल भावना का प्रदर्शन किया।
- ये टीमें राष्ट्रीय स्तर के लिए 19 से 21 अगस्त तक पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय हासन, कर्नाटक में आयोजित प्रतियोगिता में भोपाल रीजन का प्रतिनिधित्व करेगी।
इसके बाद 14 तथा 17 वर्ष आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता प्रारंभ हुयी। प्रतियोगिता में सभी वर्ग के खिलाडियों ने अदम्य स्फूर्ति, गति, चपलता, डाइविंग, रनिंग तथा खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रभारी प्राचार्य श्री मिश्रा ने बताया कि इस क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों आयुवर्ग के खिलाडियों की टीमें तैयार की जायेंगी।
ये टीमें राष्ट्रीय स्तर के लिए 19 से 21 अगस्त तक पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय हासन, कर्नाटक में आयोजित प्रतियोगिता में भोपाल रीजन का प्रतिनिधित्व करेगी। ज्ञात हो कि इसके पश्चात् जो खिलाडी चयनित होंगे, वह राष्ट्रीय स्तर पर एस जी एफ़ आई में प्रतिभागिता करेंगे। इस खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के खेल शिक्षक श्री अभिषेक यादव तथा सुश्री मंजुलता कुशवाह के निर्देशन में 12 ऑफिशियल रेफरी द्वारा मैच करवाए जायेंगे।
प्रतियोगिता के दौरान श्री अभिलाष खडसे, श्री एस.एस. दांगी, श्री एम.आर. जाटव, श्री बलवंत झोड़, डॉ. मुकेश जैन, श्रीमती प्रणिता खडसे एवं अन्य कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया।






