जिला परियोजना समन्वयक श्री के के डेहरिया ने बताया कि जिले में रविवार 04 अक्टूबर 2026 को आयोजित हुई "राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति" योजना एनएमएमएस चयन परीक्षा जिले में बनाए गए 57 परीक्षा केंद्रों में सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं में पढ़ रहे कुल 8081 विद्यार्थी शामिल हुए।
संपूर्ण प्रदेश में एनएमएमएस परीक्षा जिले के विद्यार्थियों की सहभागिता में द्वितीय स्थान पर रही।एनएमएमएस परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई, जिसमें पहला पेपर मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) एवं दूसरा पेपर शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT) का था। परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक हर महीने 1000 रुपये (यानी साल के 12000 रुपये) की छात्रवृत्ति मिलेगी।
खास बातें
- परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक हर महीने 1000 रुपये (यानी साल के 12000 रुपये) की छात्रवृत्ति मिलेगी।
- छात्रवृत्ति चालू रखने के लिए कक्षा दसवीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा।
- कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की सभी परीक्षाएं पहले प्रयास में ही पास करनी होंगी।
छात्रवृत्ति चालू रखने के लिए कक्षा दसवीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की सभी परीक्षाएं पहले प्रयास में ही पास करनी होंगी। यह लाभ केवल सरकारी, सरकारी अनुदान प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में पढ़ रहे नियमित छात्रों को ही मिलेगा।-44







