तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शासकीय नेहरू महाविद्यालय आगर-मालवा में "युवा संगम" रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया।
मेले में 206 युवाओं ने पंजीयन कराया और इनमें से 62 शिक्षित बेरोजगार युवाओं का रोजगार हेतु प्रारंभिक चयन किया गया। स्वरोजगार योजना तहत 2 हितग्राहियों को 10.85 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए, 18 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण एवं 15 युवाओं का स्टार्टअप हेतु पंजीयन किया गया। 65 विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग की गई।
मेले में बैंक ऑफ इंडिया, एलआईसी, एसबीआई लाइफ सहित 9 कंपनियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का प्रचार-प्रसार एवं युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।





