मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में निर्मित आधुनिक मेस सुविधाओं का लोकार्पण किया। पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग छात्रावास की छात्राओं से भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवाद किया और नई मेस व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। नई व्यवस्था के तहत छात्रावास में मेस का संचालन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा, जबकि छात्रावास की अधीक्षिका मेस की प्रमुख रहेगी।
शासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए प्रति छात्र निर्धारित शिक्षावृत्ति की राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। आधुनिक मेस व्यवस्था के माध्यम से छात्रावास में रहकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक, सुव्यवस्थित एवं बेहतर भोजन उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर आगर के पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में श्री भेरूसिंह चौहान, श्री मयंक राजपूत, श्री जितेन्द्र सिंह, श्री कमलसिंह गंगापुर, श्री हरिनारायण यादव, श्री राधे ठाकुर, श्री अनिल मंडोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला संयोजक श्री शेखर उइके सहित छात्रावास की छात्राएं उपस्थित थी।
इस अवसर पर अतिथियों ने छात्रावास के नए मैस सुविधा का फीता काटकर शुभारंभ किया।






