मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें राहत प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में लगभग 25 वर्षों से अधिक समय से अपनी भूमि पर कब्जा प्राप्त करने के लिए प्रयासरत ग्राम कीरतपुर निवासी श्री पन्नालाल माहौर को उनकी भूमि का कब्जा दिलाया गया। प्रकरण के अनुसार, आवेदक की पत्नी श्रीमती सुंती माहौर द्वारा 25 अगस्त 2026 को जनपद कार्यालय सबलगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर में भूमि संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। आवेदक द्वारा कलेक्टर के समक्ष भी अपनी समस्या रखी गई थी। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने प्रकरण को टीएल में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्या का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रकरण में न्यायालयीन कार्रवाई के उपरांत प्रकरण क्रमांक 0005/अ-70/2026-27 में पारित आदेश दिनांक 16 अक्टूबर 2026 के अनुपालन में राजस्व अमले द्वारा ग्राम कीरतपुर स्थित सर्वे क्रमांक 368 एवं 403 की कुल 0.33 हेक्टेयर भूमि से अनावेदकगण को बेदखल कर भूमि का वास्तविक कब्जा आवेदक श्री पन्नालाल माहौर को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई से लंबे समय से अपनी भूमि का कब्जा प्राप्त करने के लिए प्रयासरत आवेदक को राहत मिली है।