मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन नरसिंहपुर के निर्देशानुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, प्राचार्य शासकीय आईटीआई एवं जिला रोजगार कार्यालय नरसिंहपुर के संयुक्त तत्वाधान में युवा संगम योजनांतर्गत रोजगार/स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन शासकीय श्याम सुन्दरनारायण मुशरान महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर में सोमवार को किया गया।
कार्यक्रम में कुल 387 युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें से 116 युवाओं को रोजगार तथा 87 युवाओं को अप्रेंटिसशिप हेतु प्रारंभिक रूप से चयनित कर ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वीकृत प्रकरणों के तहत 27 हितग्राहियों को कुल एक करोड़ 61 लाख 82 हजार रुपये का ऋण वितरण कर स्वरोजगार के लिए लाभांवित किया गया।
खास बातें
- मेले में स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ऋण एवं योजनाओं की जानकारी दी गई।
- कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
यह आयोजन युवाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। मेले में स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ऋण एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही निजी क्षेत्र की 18 प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया तथा यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य शासकीय महिला महाविद्यालय श्रीमती कृष्णा शर्मा, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री पंकज सिंह पटेल, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती अंजना त्रिपाठी, जिला रोजगार अधिकारी श्री एस.आर. पाराशर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।





